रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, 28 यात्री घायल

​रतलाम, 04 सितंबर।( News SSR )रतलाम-इंदौर फोरलेन पर गुरुवार देर रात करीब 1 से 1:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अजमेर से नासिक जा रही जांगिड़ ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस (क्रमांक MP 44 ZE 9511) सातरुंडा के पास रत्तागिरी फंटे से ठीक पहले अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुल 28 यात्री घायल हुए हैं।

दुर्घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। थाना प्रभारी अयूब खान के अनुसार, सड़क गीली थी और रत्तागिरी फंटे के पास खतरनाक मोड़ (कर्व) होने के कारण तेज रफ्तार बस पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा। बस स्लिप होकर पलट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस अंधे मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

​तड़के 4:30 बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बिलपांक थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। रतलाम और बदनावर से बुलाई गई 3-4 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रात 2 से 2:30 बजे के बीच रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाकर यातायात सुचारू कराया। वरिष्ठ अधिकारी भी रात में ही मौके पर पहुंचे और पुलिस बल सुबह 4:30 बजे तक कार्रवाई में जुटा रहा। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को जानलेवा चोट नहीं आई है, हालांकि कुछ यात्रियों को फ्रैक्चर और मामूली चोटें आई हैं।

​घायलों की सूची:
हादसे में घायल हुए 28 यात्रियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

​मंदसौर जिला: मुन्नी (50, पिपलिया), कौसर (18), नाजिया (12), सैनाज (35), साजिया (12), साबिर (28), वली मोहम्मद (49), हमजा (23), मलका (60) (सभी पिपलिया मंडी); अमीर कुरैशी (32, नारसिंहगढ़); अरशा (12) व साइना (40) (दोनों मल्हारगढ़); फिरोज (45, मंदसौर)।
​नासिक व महाराष्ट्र: निहाल हनीफ (60), फारीना (38), अलतमश (11), अयान (23), अमीना (51) (सभी नासिक); मुख्तार कुरैशी (50, कानपुर/महाराष्ट्र); अनीता (30, डोलिया)।
​राजस्थान: कमलेश (30, चित्तौड़गढ़); राजकुमार (33), भेरूलाल (37), कृष्णा (26), रवि (30) (सभी भीलवाड़ा); मन्नू (68, बिलोनी); रूपाराम (42, उदयपुर)।
​रतलाम: हुसैन साबिर मोमीन (52)।

More From Author

बोरखेड़ा में रात में चली गोली, पानी की टंकी को लेकर विवाद में आरोपी गिरफ्तार

कही मटकी फोड़ने तो कही भजन तो कही हाड़ी उतारने के होगे आयोजन, जन्माष्टमी को लेकर कृष्ण मंदिरों में तैयारी पूर्ण, आज कान्हा के जन्म पर होगे कई आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *