खेत में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव और कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी

मौके से सल्फास की डिब्बी बरामद

​रतलाम,14 सितंबर( News SSR )। रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलखेड़ी में रविवार शाम एक खेत के पास युवक का क्षत-विक्षत शव और कुछ ही दूरी पर एक मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस को सल्फास की डिब्बी भी बरामद हुई है। मृतक की पहचान सेमलखेड़ी निवासी 20 वर्षीय सुखराम पिता रमेश गणावा के रूप में की गई है, जबकि कंकाल की पहचान होना अभी बाकी है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम गांव की निवासी कुसुम पति शंकर खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो खेत में शव पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचित किया, जिसके बाद शाम करीब 6 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। लगातार हो रही बारिश के कारण पुलिस टीम करीब रात 8 बजे मौके पर पहुंच सकी।

​कपड़ों से हुई पहचान, जानवरों द्वारा खाने की आशंका
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो युवक के शव के पास ही एक कंकाल भी पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि शव को जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचाया है। घटनास्थल पर मिले कपड़ों और सामान के आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त सुखराम के रूप में की। वहीं, कंकाल के पास एक नाबालिग लड़की के कपड़े बरामद हुए हैं।

​1 सितंबर से लापता किशोरी से जुड़ रहे तार
मामले की जांच में सामने आया है कि क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी 1 सितंबर से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने रावटी थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने सुखराम पर ही किशोरी को ले जाने का संदेह जताया था। अब एक ही स्थान पर शव और कंकाल मिलने के बाद पुलिस दोनों मामलों को आपस में जोड़कर जांच कर रही है।

​डीएनए जांच से होगी कंकाल की पुष्टि
पुलिस का कहना है कि कंकाल की वास्तविक पहचान डीएनए परीक्षण और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

More From Author

बाबा रामदेव जन्मोत्सव चल समारोह का भव्य स्वागत एवं सम्मान

गणेश चतुर्थी पर शरद चंद्र कानडे का देहदान: रतलाम मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु सौंपी गई देह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *