
रतलाम।( News SSR )बाबा रामदेव जन्मोत्सव समिति द्वारा शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह लोगों द्वारा चल समारोह का स्वागत कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया गया। इसी क्रम में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ अजाक्स के शहर विभागीय अध्यक्ष अनिल चनाल ‘अन्नु’ द्वारा भी चल समारोह का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष लखन छपरी, कोषाध्यक्ष मोहित गौरान एवं सचिव विजय पड़ियार का पुष्पमाला पहनाकर एवं पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनिल चनाल ‘अन्नु’ ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव की सभी समाजजनों को शुभकामनाएं भी दीं।
चल समारोह के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ निकले इस चल समारोह का विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। स्वागत-सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।
इस अवसर पर संजय जी पेमाल, वरिष्ठ कर्मचारी नेता कमल शिंदे, मुख्य महामंत्री वीरेंद्र नरवाले, विजय भाटी, चंदन भाटी, राकेश खण्डेगिर सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।