गांधी नगर इमलेश्वर महादेव मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान हुई भव्य आरती

रतलाम। 20सितम्बर ( News SSR )गांधी नगर स्थित इमलेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के अंतर्गत धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में विशेष आरती का आयोजन किया गया। आरती का आयोजन आदर्श वाल्मीकि पंचायत एवं नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

आरती में आदर्श वाल्मीकि पंचायत शहर पटेल विजय खरे, संघर्ष समिति सदस्य संजय पेमाल, वरिष्ठ कर्मचारी नेता कमल शिंदे, अन्नु चनाल एवं यशवंत फतरोड़ सहित अन्य समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भगवान गणेश एवं इमलेश्वर महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की तथा क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के शहर पटेल विजय खरे, वरिष्ठ कर्मचारी नेता कमल शिंदे एवं अन्नु चनाल ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में गणेश उत्सव समिति अध्यक्ष राकेश खण्डेगिर सहित समिति पदाधिकारी आकाश खरे, अजय नरवाले, सन्नी खण्डेगिर, बाबी खण्डेगिर एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती के पश्चात समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।

More From Author

दिगंबर जैन मंदिर कस्तूरबा नगर में मनाया गया उत्तम शोच धर्म के साथ 1008 श्री पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस

महू-नीमच फोरलेन पर भीषण हादसा: स्पीड ब्रेकर पर उछलकर डिवाइडर से टकराई कार, धमाके के साथ पलटी; 5 युवक बाल-बाल बचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *