
रतलाम 18 सितंबर ( News SSR ) खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के द्वारा महाराज फैमिली रेस्टोरेंट महू-नीमच रोड जावरा का निरीक्षण किया गया। मौके पर श्री दुर्गा शंकर ठक्कर पिता श्री लक्ष्मण दास ठक्कर रेस्टोरेंट का संचालन करते पाए गए।

मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई की गई। मिलावट की शंका के आधार पर दही का नमूना लिया गया। साथ ही कर्मचारियों को रेस्टोरेंट में साफ-सफाई रखने तथा कैप एवं हैंड ग्लव्स लगाने के लिए निर्देशित किया गया।
नमूना परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।