सेवा , संस्कार और संकल्प के साथ उज्जवल भविष्य की और बढ़ते कदम

रतलाम( News SSR ) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढर जिला-रतलाम में सेवा संकल्प अभियान एवं आशीर्वाद दीपक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय परिसर में आशीर्वाद दीपक प्रज्वलित किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक रंगोली बनाई गई, जिसने कार्यक्रम की सुंदरता में चार चाँद लगा दिए।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आरती सिसोदिया, सरपंच जगदीश माली, सम्माननीय अभिभावकगण एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, संस्कार, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं समाज के बीच सेवा, सहयोग और सकारात्मक सोच की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।