प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किये जा रहे है, रिक्त पदों पर नियुक्ति की जा रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर उक्त जानकारी दी।विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में रिक्त पदों की पूर्ति का मामला उठाया।उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में सिविल हॉस्पिटल जावरा व पिपलौदा के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद व उपस्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।हालांकि दोनों विकासखण्डों के चिकित्सा केंद्रों में विभिन्न पदों की रिक्ति है। जिनमे प्रथम श्रेणी चिकित्सको से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल है। इन रिक्त पदो की पूर्ति के लिए नियुक्ति प्रक्रिया की जा रही है। इनमें 8 चिकित्साकर्मी उच्च अध्ययन के लिए अवकाश पर गए है। विधायक डॉ पांडेय के एक प्रश्न पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जावरा में आदर्श हायर सेकेंडरी(मॉडल )स्कूल संचालित किया जा रहा है । यहां स्वीकृत 25 शिक्षकों के पदों में 17 पद रिक्त है। जिनकी पूर्ति अतिथि शिक्षकों के माध्यम से की जा रही है। मॉडल स्कूल में नवनिर्मित 11 स्टॉफ क्वार्टर में से 3 के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि हायर सेकंडरी व हाईस्कूल में रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र नियुक्ति से की जाएगी। विधायक डॉ पांडेय के एक प्रश्न पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि रतलाम जिले में भूमि सीमांकन,बंटवारा,नक्शा त्रुटि सुधार,ड्रोन सर्वे में त्रुटि सुधार जैसे तीन वर्षो में 45162 आवेदन प्राप्त हुए। जिले के अलग अलग तहसील व अनुविभागीय कार्यालयों में विभिन्न स्तर पर इन प्रकरणों को निराकृत किया गया। वर्तमान में 6369 प्रकरण लम्बित है। एक अन्य प्रश्न के जवाब में श्री वर्मा ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय भूमि के निजी भूमि किये जाने की 4 प्रमुख शिकायतों पर कार्यवाही की गई,लेकिन प्रकरण न्यायालय में जाने से लंबित स्थिति में है।
- Home
- Uncategorized
- जावरा विधायक डॉ पांडेय ने स्वास्थ विभाग एवं शिक्षा विभाग में नियुक्ति के संबंध में विधानसभा में प्रश्न किए।
Posted in
Uncategorized
जावरा विधायक डॉ पांडेय ने स्वास्थ विभाग एवं शिक्षा विभाग में नियुक्ति के संबंध में विधानसभा में प्रश्न किए।
You May Also Like
Posted in
Uncategorized
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में सादाखेड़ी सरपंच बर्खास्त,
Posted by
SSR Group
More From Author
Posted in
Uncategorized
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में सादाखेड़ी सरपंच बर्खास्त,
Posted by
SSR Group