
रतलाम, 04 सितंबर।( News SSR )रतलाम जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा में रात के समय बंदूक से फायरिंग होने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पिपलोदा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को बंदूक सहित गिरफ्तार कर थाने ले आई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ने बताया कि रात को उसकी बेटी वर्तिका ने उसे छत पर पानी की टंकी से पानी बहने की जानकारी दी। जब फरियादी ने छत पर जाकर देखा, तो उसकी प्लास्टिक की पानी की टंकी में छेद था और पानी तेजी से बह रहा था। घर के सामने पड़ोसी रिजवान (पिता युसुफ खान) और उसका साथी लखन उर्फ लक्की मेहतर खड़े थे।
जब फरियादी ने इसका विरोध किया, तो रिजवान, उसके साथ मौजूद उसके दोस्त लखन उर्फ लकी मेहतर तथा रिजवान की मां सलमा बी ने फरियादी के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। रिजवान ने फरियादी को भी बंदूक से मारने की धमकी दी।
इस घटना को देख आसपास के कई ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। local चर्चाओं के अनुसार आरोपी पूर्व में एमडी ड्रग्स मामले में पकड़े गए आरोपी का पुत्र बताया जा रहा है।