आज होगा जन्म वाचन निकलेगा भव्य जुलूस

आलोट।( News SSR )भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर जैन समाज में उल्लास छाया हुआ है। साध्वी चारित्र कला श्री जी की निश्रा में आज महावीर जन्म वाचन का आयोजन होगा। इससे पूर्व नगर में भव्य जुलूस निकलेगा, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। धर्मध्वजा, और भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय होगा।
जन्म वाचन समारोह में माता त्रिशला को आए 14 मंगलकारी स्वप्नों की बोली लगाई जाएगी। भगवान महावीर के जन्म वाचन के मंगल क्षण पर श्रद्धालु एक-दूसरे को केसर के छापे लगाकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाएंगे।
इधर समीप स्थित नागेश्वर तीर्थ में भी भगवान महावीर का जन्म कल्याणक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। दोनों स्थानों पर होने वाले आयोजनों को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है। अहिंसा, सत्य और संयम का संदेश देने वाले भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर पूरा क्षेत्र धर्ममय नजर आएगा।