मॉडल स्कूल सैलाना फिर विवादों में, बच्चे पैदल निकले रतलाम की ओर

सैलाना 26अक्टूबर (News SSR) सैलाना का मॉडल स्कूल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। आज सोमवार 26 अक्टूबर सुबह सैलाना मॉडल स्कूल के बच्चों के पैदल ही सैलाना से रतलाम की ओर जाने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है।

बच्चों के इस तरह अचानक पैदल रतलाम की ओर कूच करने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अभी तक बच्चों के पैदल जाने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि स्कूल से जुड़ी किसी समस्याओं को लेकर बच्चे नाराज हैं।

गौरतलब है कि सैलाना मॉडल स्कूल आये दिन विवादों में घिरा रहता है। इसके पूर्व भी मॉडल स्कूल के बच्चे अपनी मांगों को लेकर पैदल चलकर जिला मुख्यालय पर उच्च अधिकारियों से मिलने निकले थे लेकिन अधिकारियों ने रास्ते में ही पहुंच कर बच्चों की समस्या सून कर आस्वस्त कर वापस लोटा दिया था। इसके अलावा कुछ समय पूर्व स्कूल के छात्रावास में एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना ने भी पूरे जिले को हिला दिया था।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

समाचार लिखे जाने तक बच्चे रतलाम की ओर बढ़ रहे थे। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

More From Author

मंडी व्यापार जगत के लिए लड़ने वाला सितारा हुआ अस्त

“यशोमती मैया से बोले नंदलाला” “कन्हैया किसको कहेगा तू मैया” भजनों की प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories