
रतलाम।( News SSR ) शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन मंडल रतलाम के पुरुष महिला पेंशनर्स ने भजनों पर प्रस्तुति देकर आनंदमुक्त किया।
कार्यक्रम दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में वरिष्ठ सलाहकार विजय प्रकाश दुबे एवं मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में गायक सुरेश गोराना द्वारा भजन “यशोमती मैया से बोले नंदलाला” भेरुलाल परमार द्वारा “कन्हैया किसको कहेगा तू मैया” “मेरी झोपड़ी के द्वारा आज खुल जाएंगे राम आएंगे” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को आनंदित किया।

कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सोनी, अतीक रहमान एडवोकेट ने मातारानी त्रिपुरा सुंदरी एवं गढ़खंगाई माता के दर्शन लाभ लेकर लौटे लाभार्थियों को बेडशीट एवं मिठाई वितरित कर सम्मानित किया। अवसर पर सुधीरकांत दुबे, मनोरमा गहलोत, माया शर्मा, रमा श्रीवास, मधुमति गोयल, दिलीप गोयल, अर्चना शर्मा, सज्जनसिंह, रामकुमार, लाखनराव, कमल मेहरा ,मनोहर सिसोदिया, भंवरसिंह चांदनारायण, बालमुकुंद रामचंद्र, अशोक भाना, कैलाशनाथ शर्मा ,दुर्गा प्रसाद मिश्रा, एम के जायसवाल ,डी आर वर्मा आदि उपस्थित रहे।