हितग्राहियों के घर आशीर्वाद के दीप से प्रारंभ होगा सेवा संकल्प अभियान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मंडल कार्यशाला में मोदी जी को बताया इतिहास पुरुष

रतलाम, 10 सितम्बर।( News SSR )भारतीय जनता पार्टी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोक सेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान को लेकर रंगोली सभागार में कुशाभाऊ ठाकरे एवं सूरजमल जैन मंडल की कार्यशाला आयोजित हुई, इन्हें मुख्य वक्ता के रूप में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी को बिना अवकाश लिए सतत कार्य करने वाला इतिहास पुरुष बताया।

ठाकरे मंडल की कार्यशाला का शुभारंभ वंदे मातरम् का गान कर किया गया। इसमें मंत्री श्री काश्यप के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, इंदौर ग्रामीण प्रभारी शैलेन्द्र डागा एवं मंडल प्रभारी पदमा जायसवाल मंचासीन रहीं। अध्यक्षता ठाकरे मंडल के अध्यक्ष आदित्य डागा ने की। आरंभ में मंडल प्रभारी श्रीमती जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने पार्टी स्तर पर की जाने वाली तैयारियों की जानकारी दी। मंत्री श्री काश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में देश को मिली उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने रतलाम शहर के चौतरफा विकास पर भी प्रकाश डाला।इसके बाद सूरजमल जैन मंडल की कार्यशाला हुई, जिसमें मंत्री श्री काश्यप के साथ जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी मंचासीन रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने की। मंडल कार्यशाला में नव मनोनीत भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्यों का स्वागत भी किया गया। इस दौरान मंडल, जिला, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

More From Author

रतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा

हितग्राहियों के घर आशीर्वाद के दीप से प्रारंभ होगा सेवा संकल्प अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *