सब्जी मंडी सैलाना बस स्टैंड स्थित फल एवं सब्जी दुकानों का किया निरीक्षण,18 दुकानों से लिए गए नमूने।

सचिव कृषि उपज मंडी समिति ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में मंडी प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त दल द्वारा सब्जी मंडी सैलाना बस स्टैंड स्थित फल सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान फल की 12 दुकानों से अंगूर, सेवफल, अनार, चुकन्दर, चीकू, कीवी, पपीता, तरबूज, अनानास, संतरा, खरबूजा और सब्जियों की 06 दुकानों से भिन्डी, करेला, आलू, टमाटर, गाजर, बैगन, बीन्स, पत्ता गोभी, लौकी, शिमला मिर्च, खीरा, हरी मिर्च, नीम्बू, तरोई के नमूने लिए गए। जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है । दल में मंडी सचिव लक्ष्मी भंवर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा, शैलेष कुमार गुप्ता, प्रीति मंडोरिया एवं सब्जी मंडी प्रभारी राजेन्द्र व्यास, सहायक उप निरीक्षक शामिल थे ।

More From Author

नवोदय विद्यालय आलोट में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक के साथ हैंडबाल एवं व्हालीबाल सिंथेटिक कॉर्ट का उद्घाटन।

प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र पर कल 1 मार्च को मरीजों के लिए निशुल्क स्वास्थ केंद्र का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *