रतलाम जिले में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज शनिवार को नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि, होली, धुरेंडी, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, ईद उल फितर, रामनवमी, महावीर जयंती, ईद त्योहार सौहार्दपूर्ण ढंग से सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए समिति सदस्यों के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

 बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने निर्देशित किया कि शासकीय मंदिरों के संस्थापक अधिकारी मंदिरों में साफ सफाई की व्यवस्था रखें,  मंदिरों में पुताई के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करें ताकि समय पर स्वीकृति दी जा सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एसडीएम और एसडीओपी मंदिर समितियो के साथ बैठक आयोजित करे। शासकीय मंदिरों में चढ़ावा दान पात्र में जाए । मंदिर के आसपास की सड़कों पर आवश्यक पैच वर्क का कार्य पीडब्ल्यूडी के माध्यम से करवाया जाए। कार्यक्रमों के दौरान सड़कों को खुला रखते हुए वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित श्रवण सीमा तक ही किया जाए, मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करें, महिलाओ और आमजन के लिए शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि  चल समारोह के दौरान झांकी निकालने के संबंध में बैठक आयोजित कर पूर्व तैयारी की जाए, स्वागत स्टेज का स्थल इस प्रकार बनाया जाए जिससे आवागमन बाधित ना हो, कार्यक्रम स्थलों पर स्वास्थ्य  विभाग के स्वास्थ्य सेवको की ड्यूटी लगाई जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि पहले की तुलना में अधिक महिला बल की ड्यूटी लगाई जाएगी तथा महिला पुलिस स्कूटी टीम के माध्यम से चेन खींचने वालों पर निगरानी रखेगी। जुलूस एवं चल समारोह निकालने के लिए आयोजक अनुमति संबंधी आवेदन समय पर प्रस्तुत करें जिससे व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। बैठक के दौरान समिति सदस्यों से सुझाव लिए गए तथा तदनुसार कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये ।

 बैठक में एडिशनल एसपी विवेक कुमार, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई शंभू लाल चन्द्रवंशी, शहर काजी अहमद अली, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, गोविंद काकानी, शरद जोशी, श्रीमती यासमीन शेरानी, जितेंद्र भाटी, श्री एस आर नरगेश, श्रीमती सीमा टांक, श्जेंद्र सिंह गोयल, बृजेश राठौर, जमील पटेल, श्री राजेश कटारिया, वाय चौहान, पादरी जोस मैथ्यू, पवन सोमानी, सलीम मेव, सलीम आरिफ, हरजीत सिंह सलूजा, मोहम्मद यूनुस ताज, श्री मधु पटेल, श्री कमलेश मोदी, श्राजेंद्र सिंह पवार, पी के राय, निगम आयुक्त अनिल भाना, एसडीएम शहर आर्ची हरित, एसडीएम  ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, सी एस पी रतलाम शहर, सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे सहित संबंधित  विभागीय अधिकारी  उपस्थित थे।

More From Author

ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान समारोह आयोजित। आठवें वेतन आयोग में पेंशनर भी लाभान्वित होंगे-श्रीवास्तव

पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा के इंदौर ग्रामीण प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *