रतलाम पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, करीब 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

रतलाम, 15 सितम्बर ( News SSR )। जिले में नशा तस्करों और ड्रग माफियाओं के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस ने तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ते हुए करीब एक करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है।

पुलिस का यह अभियान अब सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के काले कारोबार से अर्जित संपत्तियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस के प्रस्ताव पर मुंबई स्थित SAFEMA/NDPSA के सक्षम न्यायालय ने इस जब्ती आदेश की पुष्टि कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में पुलिस ने इन दो प्रमुख मामलों में कार्रवाई की है।

70 लाख की कृषि भूमि फ्रीज
पहले मामले में 545 किलो डोडा चूरा तस्करी के दोषी गोविंद सिंह राजपूत (निवासी ग्राम अकिया उमहेड़ा, दलौदा) की दो कृषि भूमियां (सर्वे नंबर 1775/1 और 1779/2) फ्रीज की गई हैं। अगस्त 2026 में की गई इस कार्रवाई में जब्त संपत्ति का मूल्य करीब ₹70 लाख है। बता दें कि इस मामले में आरोपी को 2022 में 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा हो चुकी है।

30 लाख के दो मकान फ्रीज
दूसरे मामले में नशा तस्करी में लिप्त असलम खान और उस्मान खान (निवासी ग्राम उमठपालिया, जावरा) की अवैध आय से बनाई गई संपत्ति को निशाना बनाया गया है। इसमें ग्राम उमठपालिया स्थित एक पक्का मकान और रतलाम शहर स्थित एक अन्य मकान शामिल है, जिनका अनुमानित मूल्य 30 लाख है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्रग नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए तस्करों का आर्थिक साम्राज्य नष्ट करना और माफियाओं का आर्थिक साम्राज्य ध्वस्त करना ही मुख्य लक्ष्य है। “नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजना हमारी कार्रवाई का एक हिस्सा है। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन और उससे बनाई गई संपत्ति पर प्रहार करना भी उतना ही आवश्यक है। रतलाम पुलिस यह कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।”
अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, रतलाम

इस महत्वपूर्ण और सफल कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक प्रकाश गडरिया, थाना प्रभारी आई ए जावरा, सउनि दिनेश चंद्र नागर, प्रधान आरक्षक मनीषा पाटीदार और आरक्षक सुनीता जाट की भूमिका सराहनीय रही।

More From Author

एकलव्य आवासीय विद्यालय में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत

सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम ने फिक्की समर्थित अराइज अवॉर्ड के तीसरे चरण में भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *