शासकीय हाईस्कूल लुनी में शिव-गौरी नंदन उत्सव की धूम

डीजे और ढोल की थाप पर भारी बारिश में थिरके विद्यार्थी-शिक्षक, गांव के प्रमुख मार्गों से निकला भव्य गणेश चल समारोह

मनोहारी दृश्य – मानो इन्द्र देव स्वयं स्वागत के लिए आये हों

आलोट।( News SSR )गणेश उत्सव के पावन अवसर पर रतलाम जिले के विकासखंड आलोट अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल लुनी में शिव-गौरी नंदन भगवान श्री गणेश का भव्य उत्सव श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित मंदिर में भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से स्थापना की गई।उत्सव के अंतर्गत भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

प्रातः भगवान गणेश की प्रतिमा को चित्रगुप्तेश्वर महादेव मंदिर एवं राम दरबार में ले जाया गया, जहां श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन किया गया। इसके बाद डीजे और ढोल की थाप के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की सहभागिता में भव्य चल समारोह गांव के प्रमुख मार्गों से होता हुआ शासकीय हाईस्कूल लुनी पहुंचा।चल समारोह के दौरान भारी बारिश के बीच भी विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साह कम नहीं हुआ। सभी डीजे और ढोल की थाप पर थिरकते हुए भगवान गणेश के जयकारे लगाते नजर आए। बारिश का दृश्य इतना मनोहारी था कि ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं इंद्रदेव भगवान श्री गणेश के उत्सव में शामिल होकर श्रद्धा की वर्षा कर रहे हों।चल समारोह में विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश कुमार निगम ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक अपने मस्तक पर धारण कर सहभागिता की। शिक्षकों ने भी बारी-बारी से भगवान गणेश की प्रतिमा को शिरोधार्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा निर्मित सुंदर एवं आकर्षक हस्तनिर्मित मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया तथा महाआरती का आयोजन हुआ।इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भगवान श्री गणेश के जीवन, आदर्शों एवं प्रेरणादायी प्रसंगों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य अखिलेश कुमार निगम, शिक्षक प्रभुलाल यादव, रजनीश कुमार, कमलसिंह सोलंकी, वर्षा परमार, राधेश्याम मीणा, जुनैद खान सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में शासकीय हाईस्कूल रीछा के प्राचार्य नंदलाल मेरो एवं एफएलएन प्रभारी गोवर्धनलाल सोलंकी ने भी सहभागिता कर विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।उत्सव को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं आराधना कुंवर, निर्मला कुंवर, काजल कुंवर, आरुषि, वर्षा, कोमल, ऋतुराज सिंह, विजयपाल सिंह एवं फरहान खान सहित समस्त विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शासकीय हाईस्कूल लुनी में आयोजित इस अनूठे गणेश उत्सव की भव्यता, विद्यार्थियों का उत्साह और शिक्षकों की सहभागिता गांव एवं आसपास के क्षेत्र में चर्चा और प्रशंसा का विषय बनी हुई है।

More From Author

विभिन्न वार्डों में गणपति आरती में शामिल हुए पार्षद भगत सिंह भदौरिया

सतर्कता के साथ संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ सकारात्मक सोच भी आवश्यक है – प्राचार्य निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *