इमलेश्वर महादेव मंदिर में गणेश उत्सव की धूम

रतलाम राजस्थान वाल्मीकि समाज पंचायत ने अतिथि के रूप में की भगवान गणेश की आरती

रतलाम18सितम्बर ( News SSR )इमलेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा गणेश उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित भगवान श्री गणेश की आरती में रतलाम राजस्थान वाल्मीकि समाज पंचायत को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।


आमंत्रण पर पंचायत अध्यक्ष भेरूलाल घावरी, पंचायत सचिव एवं मेवाड़ मूल्क फौजदार सहित समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश अजाक्स नगरीय निकाय प्रकोष्ठ रतलाम के शहर विभागीय अध्यक्ष अनिल चनाल अन्नु, रमेश ढिंडिरिया, कमल घारू, ओम सोनवाल, रामपाल बैंडवाल एवं राजेश गौरान सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक आरती की तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।


इस अवसर पर अनिल चनाल अन्नु ने उपस्थित समाजजनों एवं श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने इमलेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव की सराहना करते हुए आयोजन के लिए समिति का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम के अंत में इमलेश्वर महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश खण्डेगिर ने आरती में शामिल हुए सभी अतिथियों, समाजजनों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। गणेश उत्सव के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

More From Author

दूसरे के कंधों पर चढ़कर शिखर नहीं पाया जा सकता – अदिति मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *