ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का राम रहीम मंच द्वारा पुष्पमाला से स्वागत।

आलोट 26अगस्त ( News SSR )। नगर ओर क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया सुबह 8 बजे छत्ता शाह वली दरगाह से जुलूस प्रारंभ हुआ जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ जून बाजार स्थित दरगाह पर सम्पन हुआ जुलूस में बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे डीजे घोड़े बैंड सहित बड़ी संख्या में बच्चे बुजुर्ग महिलाएं शामिल हुई जगह जगह पर जुलूस का भव्य स्वागत किया गया जुलूस का संजय चौक चौराहे पर राम रहीम मंच द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जुलूस में शामिल समाजजनों का पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद अशोक खींची, नगर परिषद आलोट के नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि नागेश खारोल, पार्षद प्रतिनिधि फिरोज मेव, पूर्व पार्षद मुकेश माली, पूर्व पार्षद मुमताज भाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कालूराम परमार, कुंदन शर्मा, राहुल जायसवाल, दीपक झंडी, नितिन ठक्कर, कैलाश परमार, गोरधन रांगी, दीपक अरोड़ा, शमा भाई, जाकिर खां, सुल्तान भाई, राजू अमरिया बंटी खान, फिरोज खान सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।राम रहीम मंच द्वारा ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूस का स्वागत कर आलोट की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। उपस्थितजनों ने सभी नगरवासियों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नगर में इसी प्रकार प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। वही ब्लाक कांग्रेस एव शहर कांग्रेस की ओर से भी स्वागत किया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव निगम अशोक पंचाल आदि ने समाज जनों को ईद की बधाई दी

More From Author

गौशाला तोड़ने को लेकर संत समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, बोले- अतिक्रमण था तो इतने साल प्रशासन क्यों रहा मौन

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर धार में निकला भव्य जुलूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *