मध्यप्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने केन्द्र सरकार द्वारा “घूसखोर पंडित“ फिल्म के टीज़र और उससे जुड़े सभी कंटेंट हटाने के आदेश का स्वागत करते हुए दी प्रतिक्रिया

मोदी जी के नेतृत्व में सामाजिक एकता, सद्भाव और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
-केंद्र सरकार समाज को विभाजित करने वाली नफरत और भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेगी
-श्री चेतन्य काश्यप

RATLAM मध्य प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्यच काश्यप ने केन्द्र सरकार द्वारा “घूसखोर पंडित“ फिल्म के टीज़र और इससे जुड़े सभी कंटेंट को हटाने के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय समाज में असहमति और नफरत फैलाने वाले किसी भी प्रयास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने तत्परता से नेटफ्लिक्स को यह आदेश दिया, क्योंकि यह फिल्म ब्राह्मण समाज सहित किसी भी समाज के खिलाफ दुर्भावना फैलाने वाली थी।
प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्‍व में केन्द्र सरकार हमेशा संवेदनशील रही है और समाज में एकता, शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा का विश्वास है कि समाज के किसी भी वर्ग के खिलाफ अपमानजनक या भड़काऊ कंटेंट का कोई भी प्रयास सख्ती से नकारा जाएगा।  भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है। इस फैसले से यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार समाज को विभाजित करने वाली नफरत और भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस फैसले को समाज के हित में एक सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार की नीति हमेशा सशक्त और दृढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए समान अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है और इस दिशा में केंद्र और प्रदेश सरकार के कदम हमेशा सशक्त और प्रभावी रहेंगे।

More From Author

मरगुल पंचायत के सरपंच ने थामा BAP का दामन…। सैलाना विधानसभा का मामला

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली का निरीक्षण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *