मरगुल पंचायत के सरपंच ने थामा BAP का दामन…। सैलाना विधानसभा का मामला

SAILANA_सैलाना विधानसभा क्षेत्र के बाजना जनपद अंतर्गत मरगुल पंचायत से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।मरगुल पंचायत के सरपंच राकेश मईडा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।_

_इस दौरान विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि मरगुल पंचायत सहित क्षेत्र के सभी गांवों की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिजली, सड़क और पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाकर सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से रखा जाएगा।_

_बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान मरगुल क्षेत्र के ग्रामीणों ने जामड़ नदी पर रपट पुलिया निर्माण की मांग तत्कालीन विधायक हर्ष विजय गहलोत से की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय उनकी मांग पर पूर्व विधायक द्वारा अपशब्द कहे गए, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी और आक्रोश पैदा हुआ। इसी असंतोष के चलते ग्रामीणों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों से दूरी बनाते हुए भारत आदिवासी पार्टी का समर्थन करने का निर्णय लिया।_

_सरपंच राकेश मईडा ने विधायक डोडियार को पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक ने बताया कि मरगुल पंचायत के अंतर्गत मरगुल, दौलतपुरा, डूडी, खेरियारूडी, खेरियापाड़ा, हवारुंडी और सागला का माल सहित सात गांव आते हैं, जहां जामड़ नदी पर डैम निर्माण की योजना बनाई जा सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस योजना को प्रस्तावित कर आगे बढ़ाया जाएगा।

More From Author

सैलाना बस स्टैंड स्थित दुकानों को हटाने की तैयारी पर व्यापारियों में आक्रोश विधायक को सौंपा विस्तृत ज्ञापन।

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने केन्द्र सरकार द्वारा “घूसखोर पंडित“ फिल्म के टीज़र और उससे जुड़े सभी कंटेंट हटाने के आदेश का स्वागत करते हुए दी प्रतिक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *