
रतलाम। 26अगस्त ( News SSR )पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें यौमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) के मुबारक मौके पर शहर में सामाजिक सद्भाव और मानवता की एक अनुकरणीय मिसाल देखने को मिली। जावरा रोड स्थित रहमत नगर में सैयद शौकत अली फ्यूचर फाउंडेशन एवं सैयद परिवार द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिनभर चले इस शिविर में कुल 133 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

जहाँ एक ओर शहर में जुलूस और तेज ध्वनि ओर लोगों के हुजूम से यातायात प्रभावित हो रहा था, वहीं दूसरी ओर इस शिविर के माध्यम से युवाओं और प्रबुद्धजनों ने मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजन में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और अनाज मंडी व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
वरिष्ठजनों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी से एडवोकेट सुनील पारिख, संजय शर्मा, रवि पाटीदार, किशोर जोशी और संजय मेहता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा व्यापारी पवन दवे, दीपेश मूंदड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व युवा नेता जुबिन जैन, सूरज जाट, अमित नीमा, अंजुमन सदर इब्राहिम शेरानी, इमरान सर, फैयाज मसूरी, शहीद अंसारी, यूसुफ खान गद्दी, इमरान खोकर, वसीम अली, एडवोकेट जुबैर बरकाती, इलियास रहमानी और अमजद मेव सहित कई गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
युवाओं और कमेटियों का मिला सराहनीय सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में हसनैन मस्जिद रहमत नगर कमेटी से इस्तियाक अहमद और नौजवान कमेटी की ओर से एडवोकेट मोहसिन खान, अजहर खान, महफूज खान व सलीम मेव सहित युवा टीम का विशेष योगदान रहा।

आयोजन में सैयद परिवार के सैयद मुख्तियार अली, सैयद असगर अली, सैयद इम्तियाज अली, सैयद खुर्शीद अली, सैयद सदाकत अली, सैयद रिजवान अली, सैयद रहमान अली, सैयद सैफी अली, सैयद जाका अली, सैयद आवेश अली, सैयद कादिर अली, सैयद मोईन अली, सैयद मुर्शीद अली, सैयद शोहेब अली एवं सैयद अतीफ अली ने व्यवस्थाएं संभालते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मानवता ही सबसे बड़ा धर्म:
आयोजक फाउंडेशन के सदस्यों और सैयद परिवार ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिसका किसी जाति या धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर सभी वर्गों के लोगों का एक साथ रक्तदान करना रतलाम की कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। अंत में सैयद शौकत अली फ्यूचर फाउंडेशन द्वारा सभी रक्तदाताओं, रेडक्रॉस टीम, सहयोगियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।